मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
my name is pratibha,it means inteligence.I believe that one should be hard working.by hard work you can get inteligence and success.

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2011

vastuupay

बहुत दिनों से अन्य व्यस्तताओं के कारन ब्लॉग पर समय न दे सकी  ,एक प्रश्न   कई लोगों द्वारा पूछा गया है की यदि रसोईघर पूर्व या उत्तर पूर्व में बनाया जा चुका है तो क्या करना चाहिए ,सबसे पहले तो ये जान लें की कोई भी वास्तु शास्त्री अनावश्यक तोड़फोड़ का समर्थक नहीं होता है यथा संभव बने हुए मकानों में वास्तु सुधार कर  ही सभी काम चलाना बेहतर समझते हैं .
               उत्तर पू.र्व में रसोई घर नहीं होना चाहिए ,लेकिन पूर्व दिशा के रसोईघर के लिए अच्छे वास्तु उपाय मौजूद हैंऐसे में रसोईघर का  उत्तर पूर्वी क्षेत्र खाली और साफ सुथरा रखें ,गैस रखने का प्लेटफार्म दक्षिण पूर्व में रखें और पूर्व की और मुंह करके गृहणी खाना पकाए.पीने के लिए एवं अन्य कार्यों के लिए पानी पूर्व या उत्तर दिशा में रखें .रसोईघर खुला खुला रहे और आवश्यकतानुसार ही सामान रखें रसोई घर को भण्डार घर या स्टोर रूम की तरह प्रयोग न करें.
              दूसरा सवाल ये है की यदि घर के सभी सदस्य बीमार रहने लगें तो क्या कारन हो सकता है ,इसका उत्तर ये है की ऐसी परिस्थतियों का अर्थ यही है की घर में अवश्य ही कोई   वास्तु दोष है. 
    आगे के अंकों में वास्तु जानकारियों सहित फिर उपस्थित होऊँगी नमस्कार.

गुरुवार, 28 अप्रैल 2011

vastu tips

कृपया कोई भी वास्तु उपाय करने से पहले दिशाओं की सही जानकारी प्राप्त कर लें.

Dadi Maa Ki Kahaniyan: ईश्वर देता है|

Dadi Maa Ki Kahaniyan: ईश्वर देता है|: " बहुत समय पहले की बात है| एक शहर में एक दयालु राजा रहता था| उस के यहाँ रोज दो भिखारी भीख मांगने आया करते थे| उन में एक भिखारी जवा..."

nature is your companion ........kaash ki aajkal ke bachche kampyuter game chhod kar ye kahaniyan padh pate.

शुक्रवार, 25 मार्च 2011

vastu tips

घर में लक्ष्मी को कैसे बुलाएँ 
घर के दक्षिण और पूर्व में अनिवार्य रूप से तुलसी का पौधा लगायें पूर्व या उत्तर दिशा में मनीप्लांट का पौधा लगायें चाहे तो इसे दोनों और रखें.तिजोरी या अलमारी का दरवाजा उत्तर या पूर्व की और खुलना चाहिए.इसके लिए अलमारी दक्षिण या पश्चिम दीवार से सटा कर रखें घर का उत्तर पूर्वी कोना पुरी तरह से साफ सुथरा और खाली रखना चाहिए.
रिश्तों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव से कैसे बचें 
घर में ताजी हवा प्रवेश कर सके इसलिए समय समय पर खिड़कियाँ खोली जाती रहें माकन में प्राकृतिक 
वायुसंचार रखने का प्रयास करें आवश्यक होने पर ही मकेनिकल वेंटीलेशन.का प्रयोग करें.घर का हर कोना रोज साफ किया जाये.जमीन पर कारपेट या दरी बिछाने से बचें.खिड़की दरवाजों पर पारदर्शी कांच लगवाएं.

शुक्रवार, 4 मार्च 2011

vastu tips

nature is your companion
गृह  निर्माण हेतु शुभ समय 
हिन्दी महीनो के अनुसार वैशाख,श्रावण.मार्गशीर्ष ,माघ एवं फागुन में ही गृह निर्माण शुरू करना चाहिए.शुक्र या गुरु तारे के अस्त होने पर गृह निर्माण नहीं करवाना चाहिए. गृह निर्माण के लिए स्थिर लग्न सर्वोत्तम ,द्विस्वभाव लग्न मध्यम और चट लग्न त्याज्य मानी जाती है.  माकन बनवाने के लिए सबसे पहले उत्तर पूर्व में एक गड्ढा 
खोद कर उसमे पानी भर लेना चाहिए या अन्दर ग्राउंड पानी की टंकी इसी दिशा में बनवा लेनी चाहिए
विद्यार्थी ध्यान दें 
विद्यार्थी पूर्व या उत्तर की और मुह कर के पढने बैठें .लड़कियों के लिए उत्तर की और और लड़कों के लिए पूर्व की और मुंह करना विशेष लाभकारी है.विद्यार्थी की कुर्सी का पीछे ठोस दीवार होनी चाहिए यह एकाग्रता के लिए बहुत आवश्यक है.पढने की मेज दीवार से लगी नहीं होनी चाहिए.मेज के सामने आवश्यक रूप से खाली जगह होनी चाहिए.यह स्थिति छात्र के भविष्य को संवारने में मदद करती है..

vastu tips

ऐसे संवारें बेड रूम को 
शयन कक्ष में अधिक  संख्या में धार्मिक चित्र न लगायें ,साथ ही युद्ध अकेलेपन या भयानकता प्रदर्शित करने वाली पेंटिंग लगाने से भी बचना चाहिए.सोने के लिए पलंग ऐसे हों जिनके नीचे हवा आजा सके.यदि बॉक्स वाले बेड हों तो उनमे बहुत अधिक कबाड़ या सामान न भरें ,उसे हल्का और साफ सुथरा बनाये रखें.
घर में सकारात्मक ऊर्जा कैसे आये 
आंवला ,नारियल आदि पौधे सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं ,जबकि अमरुद केला ,पपीता ये वृक्ष हानिकारक हैं.ऐसे पौधे घर से कम से कम ३० फुट की दूरी पर होने चाहिए. भवन में खिड़की,दरवाजे आदि सम संख्या में होने चाहिए लेकिन अंत में शून्य न होजैसे १०,२० आदि.भवन में खिड़की ,दरवाजे तथा वेंतिलेतार्स आदि सम संख्या में होने चाहिए.