मेरे बारे में
- pratibha mishra 8574825702
- my name is pratibha,it means inteligence.I believe that one should be hard working.by hard work you can get inteligence and success.
शुक्रवार, 20 अगस्त 2010
prakriti hamaree mitr.
मनुष्य प्रकृति की गोद में पलता बढ़ता है ,प्रकृति एक मां के समान अपने बच्चे या कहा जाये मानव की हर जरुरत पुरी करती है ,लेकिन किसी मुसीबत में पड़ने पर या अचानक कोई परेशानी आ जाने पर हम अपनी प्रकृति मां की शरण में जाने के स्थान पर बाहर की दुनिया में बनावटी साधनों में अपनी समस्या का समाधान ढूंढने लगते हैं सच तो ये है कि प्रकृति हमारी हर जरुरत को पूरा कर सकती है . ,चाहे वह रोटी कपडे मकान की हो रोजगार की हो या चिकित्सा की .हम प्रकृति के बीच रहते हुए उसके सहज प्रवाह को आगे बढ़ाते हुए उसके संरक्षण में स्वयं अपना भी विकास समुचित रूप से कर सकते हैं .लेकिन हम prakriti से प्राप्त साधनों का आवश्यकता से अधिक दोहन कर के बहुत बड़ी मुर्खता कर रहे हैं वैसे ही जैसे कोई मुर्ख अक्षय पात्र ,जिससे जब जितना chahe भोजन प्राप्त कर सकता था ,उस पात्र ko ही फोड़ कर एक साथ सब कुछ पाना चाहता है.प्रकृति के साथ मित्रता कर प्राचीनं समय में कुछ विद्याएँ अर्जित की गयी थीं जिनमें ज्योतिष वास्तु प्राकृतिक चिकित्सा ,acupressior ,आदि का प्रमुख स्थान है अपनी इन प्राचीन विद्याओं के बारे में चर्चा करना और अपने समाज को जागरूक करना मेरी इच्छा है इस बारे में मैं आगे भी आप लोगों से चर्चा करते रहना चाहूंगी.अब विदा चाहूंगी नमस्कार.
सोमवार, 26 जुलाई 2010
समानता का दर्जा.
बहुधा स्त्रियों को समानता का दर्जा या आरक्षण देने की बातें सुनायी देती हैं,इस विषय में मैं यही कहना चाहूंगी कि बराबरी किसी के देने से नहीं हासिल हो सकती,इस हेतु स्वयं ही जागरूक होना पड़ेगा जो भी चीज हमें मांगने से या किसी की क्रिपावश मिलती है ,उसके लिए हमें सदा ही दूसरे के अधीन रहना पड़ता है या फिर अगले की सुविधा के अनुसार चलना पड़ता है.स्त्रियों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए स्वयं स्त्रियों को ही पहल करनी होगी.कुछ छोटे छोटे प्रयास करने होंगे,अपने व्यक्तिगत स्वार्थों और सुखों या कहा जाये काहिली को छोड़ कर समाज और परिवार की अन्य स्त्रियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.शायद आप लोग सोच रहे होंगे कि एक औरत इतने बड़े मसले पर क्या कर सकती है लेकिन मत भूलिए कि बूंद बूंद कर के ही घट भरता है एक छोटा सा प्रयास बड़ी सफलता का आधार होता है.इस विषय में मैं आगे फिर कभी विस्तार से चर्चा करूंगी.
शुक्रवार, 23 जुलाई 2010
वास्तु और धार्मिक समुदाय.
वास्तु को किसी धर्मं या समुदाय से जोड़ कर देखना उचित नहीं है .वास्तु शास्त्र सभी धर्मों एवं समुदायों के लिए समान महत्व रखता है। जिस प्रकार प्रकृति समान रूप से सभी प्राणियों पर अपने संसाधन हवा पानी आदि लुटाती है उसी प्रकार वास्तु के नियम भी मानव मात्र के लिए समान हैं.वास्तुशास्त्र मानवजाति को लाभ पहुंचाता है,चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय के हों.
गुरुवार, 22 जुलाई 2010
वास्तु और हमारा जीवन.
जीवन में खुशहाली और तरक्की हम सभी चाहते हैं,इस हेतु हम कर्म करते हैं,मनचाहा फल न मिलने पर कभी तो हताश हो जाते हैं और कभी पूजा पाठ आदि कर के अपना लक्ष्य पाने में लग जाते हैं.क्या हम अपने कर्मों के अनुसार अच्छी सफलता पा सकते हैं?बिलकुल पा सकते हैं अगर हम अपने जीवन में वास्तु को समायोजित कर लें.हर मनुष्य के पास तीन तरह का भाग्य होता है प्रथम ईश्वर से मिला भाग्य जिस पर उसका कोई नियंत्रण नहीं होता एक ही समय पर एक बच्चे का जन्म महलों में होता है और दुसरे का झोपड़े में इस पर किसी का वश नहीं यह जन्म से प्राप्त भाग्य है. द्वितीय तरह का भाग्य मनुष्य अपने कर्मों से बनाता है जो व्यक्ति जिस तरह के कर्म करता है वैसी ही सफलता पा सकता है,तृतीय तरह का भाग्य पृथ्वी द्वारा प्रदत्त होता है,इस तरह का भाग्य मनुष्य वास्तु सम्मत घर में रह कर प्राप्त कर सकता है.वास्तु हमारे भाग्य को बदल तो नहीं सकता किन्तु कम सुख को अधिक सुख में और अधिक दुःख को कम दुःख में अवश्य बदल सकता है.आज के दौर के इस भागमभाग और प्रयोगिता भरे जीवन में अगर आप अपने जीवन को कुछ बेहतर बनाना चाहते हैं ,तो मेरा आग्रह है वास्तु को अवश्य अपनाएं.
बुधवार, 21 जुलाई 2010
wastu aur ham
मानव शरीर पञ्च तत्वों से मिल कर बना है.पृथ्वी, जल ,अग्नि,वायु और आकाश.वास्तु केमाध्यम से हम इन पञ्च तत्वों का जीवन में सामंजस्य बैठा कर लाभ उठा सकते हैं.नारी इस संसार को विधाता का अनुपम वरदान है.आज की स्त्री शिकक्षित है,कामकाजी है किन्तु महिला चाहे कामकाजी हो या घरेलु उसका अधिक समय घर की चिंता करते हुए ही बीतता है.अगर कोई स्त्री वास्तु के अनुरूप अपने घर सजती संवारती है तो इसमें वह बिना कुछ खर्च किए बहुत लाभ उठता सकती है.मैं एक वास्तु शास्त्री हूँ और मैं अपने इस ज्ञान के द्वारा अपनी सभी बहनों को लाभान्वित करना चाहूंगी.इस हेतु मैं आप लोगों को जब भी अवकाश होगा कुछ टिप्स देते रहना चाहूंगी.
शुक्रवार, 16 जुलाई 2010
घर का वास्तु
घर का उत्तर पूर्व सदा खाली छोड़ें इस दिशा में प्रतिदिन एक धूपबत्ती जलाने से भी सुखद परिणाम पाए जा सकते हैं.वास्तु के नियमों में चाहे वह साधारण हों या किसी विशेष इच्छा की पूर्ति के लिए हों सभी में दिशाओं का विशेष महत्व होता है,अतेव सभी से निवेदन है कि कोई भी उपाय करने से पहले दिशा की जाँच अवश्य कर लें
मंगलवार, 30 मार्च 2010
wastu aur ham
नारी इस सृष्टि को ईश्वर का उपहार है .प्रकृति को ईश्वर की सहचरी मानाजाता रहा है,प्रकृति के विविध रंग हमें सम्मोहित करते हैं ईश्वर अपनी कलात्मकता ,रचनात्मकता ,और कभी-कभी अपने क्रोध का प्रदर्शन भी प्रकृति के माध्यम से ही करता है,प्रकृति की ही भांति नारी भी अपने में विविध रंग समेटे हुए है.बचपन से ले कर वृद्धावस्था तक नारी बेटी पत्नी और मां के रूप में अलग अलग भूमिकाओं को निभाती है गृह लक्ष्मी बन कर अपने घर को स्वर्ग सा बनाती है तो दुर्गा बन कर कभी अन्याय के खिलाफ लड़ भी जाती है.प्रकृति ईश्वर की सहचरी है किन्तु उसे अपना विवेक इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि ईश्वर सर्वज्ञानी एवं सर्वशक्तिमान है,हम किसी भी तरह के विनाश के लिए प्रकृति को दोषी नहीं ठहरा सकते,बस यहाँ पर स्त्री की स्थिति अलग हो जाती हैपुरुष के किसी भी गलत कार्य के लिए स्त्री को बराबर का जिम्मेदार माना जाता है इसलिए स्त्री को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए अपने विवेक का इस्तेमाल करते रहना भी जरुरी होजाता है.जिस प्रकार एक स्त्री अपने परिवार के लिए बहुत से त्याग करती है उसी प्रकार प्रकृति ने भी अपने BACHCHON ARTHAT मानव जाति को बहुत से वरदान देरखे हैं ,वास्तु भी उन में से एक है,जिसके बारे में आप लोगों से चर्चा करते रहना चाहूंगी.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)