मेरे बारे में
- pratibha mishra 8574825702
- my name is pratibha,it means inteligence.I believe that one should be hard working.by hard work you can get inteligence and success.
शुक्रवार, 17 दिसंबर 2010
स्वास्थ्य और सौन्दर्य
नर हो या नारी सभी अपने स्वरूप या सौन्दर्य के बारे में कुछ न कुछ अवश्य चिंतित रहते हैं ,या यूँ कहें क़ि स्वयं को समाज के सामने एक बेहतर रूप में प्रस्तुत करना चाहते हैं.स्वभाव से ही सौन्दर्य प्रिय होने के कारण स्त्रियों में यह भावना कुछ अधिक ही होती हैउनकी इसी मनोदशा का लाभ प्रसाधन कम्पनियाँ उठाती हैं और अनेक प्रकार के सौन्दर्य प्रसाधन समय समय पर लाँच करती रहती हैं लेकिन इस तरह से जो सुन्दरता मिलती है ,उससे लम्बे समय में लाभ की जगह हानि ही होती है. स्वास्थ्य और सौन्दर्य का गहरा रिश्ता है यदि हम असली खूबसूरती चाहते हैं तो हमें स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए.एक अच्छा सुगठित शरीर सभी को मोहित कर लेता है लेकिन अच्छे शरीर का सम्बन्ध किसी बाहरी प्रसाधन आदि से नहीं बल्कि अच्छी खुराक और व्यायाम से होता है.हमारे शरीर का वजन हमारे पैरों को ढोना होता है .अगर शरीर का वजन नियंत्रित रखा जाये तो पैरों पर ये अनावश्यक बोझ नहीं पड़ेगा और हम पैरों का दर्द जोड़ों का दर्द आदि व्याधियों से बच सकेंगे.संतुलित आहार लेने से हमारे शरीर को उर्जा मिलती है अनावश्यक चर्बी का बोझ हमारे शरीर को नहीं उठाना पड़ता जिससे चेहरे पर एक स्वाभाविक चमक आती है और हमारा शरीर भी स्फूर्तिवान बना रहता है. बढ़ते हुए प्रदुषण और खाने पीने की चीजों में मिलावट के चलते कभी कभी सेहतमंद खाना खाते हुए भी हमारे शरीर में विषैले द्रव्य इकठ्ठा होजाते हैं इन विषैले द्रव्यों या टोक्सिन्स को शरीर सेबाहर निकलने के लिए हमें अधिक से अधिक पानी पीते रहना चाहिए पानी में घुल कर शरीर की गन्दगी मूत्र या पसीने आदि द्वारा बाहर निकलती रहती है इस तरह बिना कोई अतिरिक्त प्रयास किए शरीर की सफाई हो जाती है.पानी अधिक पीने से शरीर के सभी अंगों को आवश्यक मात्र में आक्सीजन मिल जाती है और हमारे चेहरे पर एक या ताजगी
बुधवार, 15 दिसंबर 2010
gmail वास्तु टिप्स
वास्तु द्वारा उपलब्ध करवाई गयी मत्वपूर्ण जानकारियों से व्यक्ति अपने जीवन में समस्याओं का कुप्रभाव काफी हद तक कम कर सकता है- १ मकान बनवाने के लिए ली जाने वाली भूमि की धुरी पृथ्वी के चुम्बकीय अक्ष से मेल खाती हो तो उसका धनात्मक प्रभाव बढ़ जाता है. २ उत्तरी सड़क से जुड़ा भूखंड धन सम्पन्नता और वैभव प्रदान करता है. ३ पूर्वी सड़क से जुड़ा भूखंड प्रसिद्धि ,नाम और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रदान करता है ४ पश्चिमी सड़क से जुड़ा भूखंड औसत माना जाता है और व्यवसायिक गतिविधियों के लिए अच्छा रहता है . ५ दक्षिणी सड़क से जुड़ा भूखंड महिलाओं से जुड़े उद्योगों के लिए उपयुक्त है. ६ उत्तर और पूर्व में सड़कों से जुड़े भूखंड सम्पूर्ण रूप से सम्पन्नता प्रदान कर सकते हैं. ७ पूर्व और दक्षिण में सड़कों से जुड़े भूखंड महिलाओं के विकास के लिए अधिक अच्छे रहते हैं. ८ दक्षिण और पश्चिम में सड़कों से जुड़े भूखंड औसत दर्जे के माने जाते हैं. ९ पश्चिम और उत्तरी सड़कों से जुड़े और पूर्व और पश्चिम सड़क सेजुड़े भूखंड सामान्य रूप से अच्छे माने जाते हैं. १० उत्तर और दक्षिण सड़कों से जुड़े भूखंड औसत मने जाते हैं.
शुक्रवार, 10 दिसंबर 2010
gmailवास्तु टिप्स 3
मनुष्य का जीवन भाग्य और कर्म से संचालित होता है,वास्तु भाग्य को बदल तो नहीं सकता लेकिन जीवन को आसान अवश्य बनता है.इन बातों का ध्यान रख कर आप अपने जीवन में सुखद परिवर्तन ला सकते हैं- १ मेन गेट सहित घर के सभी दरवाजे अन्दर की ओर खुलने चाहिए,बाहर की ओर नहीं. २ मकान का सभी निर्माण कार्य दक्षिण और पश्चिम दिशा की ओर से लगा कर करवाएं . ३ मकान की छत के कोने आवश्यक रूप से चार ही होने चाहिए पाँच या अधिक नहीं. ४ घर के अन्दर फलदार पेड़ या बोनसाई लगाने से बचना चाहिए. ५ मकान की ढाल दक्षिण से उत्तर की ओर तथा पश्चिम से पूरब की ओर होनी चाहिए प्रतिभा मिश्र
gmailवास्तु टिप्स 1
मानव की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं ने उसकी आँखों की नींद छीन ली है इसका समाधान वास्तु में है गहरी नींद के लिए ये वास्तु टिप्स आजमा कर देंखें._ १_सोते समय सर दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर रखें. २ कोशिश करें क़ि अपराह्न तीन बजे के बाद शयन कक्ष में सूर्य किरणें न आयें . ३ सोने से एक घंटे पहले टी.वी.बंद कर दें,रेडिओ या रिकार्ड प्लयेर पर शास्त्रीय संगीत सुन सकते हैं. ४ शयनकक्ष में यदि शीशा लगा है तो परदे से ढक दें. ५ शयन कक्ष में कोई खुली अलमारी नहीं होनी चाहिए अलमारी कवर्ड हों. प्रतिभा मिश्र
गुरुवार, 9 दिसंबर 2010
शहर अपना शहर
अपना शहर लखनऊ अब बदल रहा है .मैंने यहीं पर अपना बचपन गुजारा है .तब के लखनऊ और आजके लखनऊ में अंतर होना बहुत बड़ी बात नहीं है,क्यों क़ि ३५ सालों में कोई चीज अगर बदलती है तो वह स्वाभाविक है उसमे कोई अचरज की बात नहीं है.आश्चर्य तो इस बात का है क़ि पिछले ३५ महीनों से भी क्म समय में इस शहर ने अपना रंग बदला है.खुशी की बात ये है क़ि ये परिवर्तन अच्छाई की और है.हम लखनऊ वासी भले ही इस परिवर्तन की तरफ अभी ध्यान नादे पा रहे हों लेकिन बाहर से आने वाला हर आदमी यहाँ की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाता है. हालाँकि शहर में इस समय क्म चल रहा है और इस कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है ,लेकिन आशा यही है क़ि बहुत जल्दी क्म समाप्त होते ही एक बदले हुए सुन्दर लखनऊ को हम देख सकेंगे.
गुरुवार, 11 नवंबर 2010
उत्तर-पूर्व दिशा और हमारा जीवन
उत्तर-पूर्व दिशा आध्यात्मिकता से सम्बंधित होती है.आम-तौर पर इस दिशा को यदि साफ सुथरा कर के खाली छोड़ दिया जाये और प्रति दिन सायं काल ईश्वर को याद कर के एक धुप बत्ती ही जला दी जाये तो आश्चर्यजनक रूप से इसके सुखद परिणाम मिल सकते हैं . इसके अतिरिक्त इस दिशा में यदि कुछ निर्माण करवाना आवश्यक ही हो तो पूजाघर,पानी की भूमिगत टंकी या बच्चों का कमरा बनवाया जा सकता है .ये बात कभी भूलनी नहीं चाहिए क़ि इस दिशा में साफ सुथरा खुला और खाली स्थान रखना अति उत्तम होता है.कभी-कभी ऐसा भी देखने में आया है क़ि इस दिशा में भूमिगत पानी की टंकी रखने को बताया जाता है तो भ्रमित हो कर लोग बिना पूछे ही saptic tank इस दिशा में बनवा देते हैं .ये निश्चित रूप से बहुत ही गलत है और इसके भयानक दुष्परिणाम हो सकते हैं,इसलिए कोई भी व्यक्ति यदि वास्तु -अनुसार गृह निर्माण करवाना चाहता है तो उसके लिए छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है.अंत में आप सभी से एक बात फिर दुहराना चाहूंगी कृपया कोई भी वास्तु सुधार करने से पहले सही दिशा का ज्ञान अवश्य कर लें.
सोमवार, 8 नवंबर 2010
पूर्व दिशा और वास्तु
पूर्व दिशा को वास्तु शास्त्र में बहुत महत्त्व दिया गया है ,अगर आप अपने बच्चों की उन्नति चाहते हैं ,और अपने जीवन में आध्यामिकता को स्थान देना चाहते हैं तो इस दिशा के वास्तु को अवश्य सुधारें .पूर्व दिशा से अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए इस दिशा में हरियाली रखें ,इस दिशा में बड़े-बड़े पेड़ या कंटीली झाड़ियाँ न हों इस बात का अवश्य ध्यान रखें.पूर्व दिशा में छोटे पौधे या मखमली घास रखना उत्तम होता है . छोटा सा पानी का फव्वारा ,स्वीमिंग पुल या andargraund पानी की टंकी रखने से भी बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.इस सलाह को आजमाने से पहले कृपया सही दिशा का ज्ञान अवश्य कर लीजियेगा.तभी मनमाफिक परिणाम मिल सकेंगे.धन्यवाद.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)